सेंट्रल बार चुनाव में विजयी हुए ललित मोहन
लखनऊ।
लखनऊ सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य पद पर ललित मोहन मिश्रा एडवोकेट विजय घोषित किये गए। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 28 प्रत्याशी में से छह पदों पर गणना होनी थी जिसमें अब तक के कनिष्ठ कार्यकारणी पर सबसे ज्यादा प्रत्याशियों की दावेदारी रही। वहीं चुनाव में विजयी होने पर युवा अधिवक्ता ललित मोहन ने पहले तो सभी साथियों का आभार जताया और फिर जोर देकर यह कहा कि अधिवक्ताओं के हित में जो भी संघर्ष करना होगा वो हर तरह से हमेशा तैयार रहेंगे।
