एंबुलेंस कर्मियों का पांचवे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
लखनऊ।
राजधानी सहित प्रदेश स्तर के एंबुलेंस कर्मियों का बंगला बाजार स्थिित इको गार्डेन में पांचवे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है।मंगलवार को एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने बताया कि सोमवार को एनआरएचएम की एमडी अपर्णा उपाध्याय के बातचीत होने के दौरान संघ के पक्ष में कोई निर्णय नहीं लिया गया । बताया कि शासन प्रशासन द्वारा कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है ।बताया कि शासन के द्वारा त्रिस्तरीय वार्ता कराई गई थी जिसमें एडवांस लाइफ सपोर्ट पर कुछ सहमति बनी थी उसके बाद संगठन ने जनपद स्तर पर कुछ गाड़ियां संचालित कर दिया गया है और अभी तक पूरे प्रदेश में हर जनपद स्तर पर 5,5,6 गाड़ियां बराबर चल रही हैं ।बताया कि आगे की वार्ता होनी निश्चित हुई है।कहा कार्यदाई संस्था जीवीके एमआरआई के द्वारा संगठन के उच्च पदाधिकारियों व अन्य कर्मचारियों की सेवा समाप्त का तानाशाही फरमान जारी कर दिया गया जिससे संपूर्ण प्रदेश में आक्रोश उत्पन्न हो गया है।कहा कि कर्मचारियों की सेवा पुन: बहाल नहीं किया तो संपूर्ण प्रदेश में संपूर्ण संचालन हर तरह से बंद कर दिया जाएगा।कहा कि आखरी सांस तक जेल मुकदमे तक लड़ने की पूर्व तैयारी के साथ आंदोलन जारी रखेंगे। प्रशासन से गुजारिश है इस मामले को जल्द जल्द हल कराया जाय। बताया कि जीवीकेएमआरआई के उपाध्यक्ष टीवीएस रेड्डी के द्वारा कोरोना योद्धाओं को गुंडा कहा गया इससे पूरे प्रदेश के एंबुलेंस कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।कहा कि कोरोना योद्वाओं को ऐसे अभद्र शब्दों से संबोधित करना अपमान जनक है।
