Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

लोकमंगल दिवस में महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया जनता की शिकायतों का निस्तारण

लखनऊ।

कोरोना और लॉकडाउन के बाद जुलाई माह के आखिरी मंगलवार को लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 7और जोन 8 में किया गया जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण हेतु संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जोन 7 का लोक मंगल दिवस इंदिरानगर स्थित जोनल कार्यालय में एवं जोन 8 का लोक मंगल दिवस बिजनौर क्रासिंग स्थित जोनल कार्यलाय पर किया गया।
लोकमंगल दिवस में अधिकारी व कर्मचारी ही बने फरियादी। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने महापौर से जोनल कार्यालय परिषर में पीने का पानी, जेनेरेटर और बैठने के स्थान पर्याप्त न होने की शिकायत की। साथ ही महिला कर्मचारियों ने महापौर से जोनल कार्यालय में महिला शौचालय बनाने के लिए अनुरोध किया, जिसपर महापौर ने नगर आयुक्त को सभी जोनल कार्यलयों में आवश्यक व्यवस्थाएं कराने और हर कार्यालय में एक महिला शौचालय अलग से बनाने के लिए निर्देशित किया। पटेल नगर योजना कल्याण समिति के महासचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महापौर से बताया कि उनके घर के सामने सड़क नहीं होने से आने जाने में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसपर महापौर में नगर अभियंता को निरीक्षण कर सड़क निर्माण के लिए निर्देशित किया।
रतनखण्ड निवासी एमएल शाहू ने महापौर को बताया कि पार्क संख्या -5 में मार्गप्रकाश न होने के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसपर महापौर ने नगर अभियंता मार्गप्रकाश को समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया।इंदिरा नगर निवासी इंद्रदेव मिश्रा ने महापौर को बताया कि भवन संख्या 124 के सामने सीवर चोक है जिसपर महापौर ने महाप्रबंधक जलकल को तत्काल सीवर सफाई के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कुल 53 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमे अभियंत्रण की 28, कर विभाग की 9, स्वास्थ्य की 2, मार्गप्रकाश की 3, उद्यान की 1, जलकल की 5, अतिक्रमण की 1, पार्किंग की 1 एवं पशु चिकित्सा की 2 शिकायत पंजीकृत की गयी।इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, उप नगर आयुक्त अविनेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद दल उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी, जोनल अधिकारी एवं उक्त जोन के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *