गौरी विहार में खसरा संख्या 40 व 41 तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा
सरोजनीनगर।
सरोजनीनगर स्थित गौरी विहार गेट खसरा संख्या 40 व 41 जो तालाब की भूमि के नाम दर्ज है । खसरा संख्या 40 पर रविवार अवकाश का दिन लॉक डाउन का लाभ उठाकर पिलर को ऊंचे उठाकर अवैध अतिक्रमण का कार्य किया जा रहा था । तभी इसी दौरान देर शाम सूचना मिलते ही सुशील शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष सवर्ण युवा महासभा ने नगर आयुक्त से शिकायत की एवं टेलीफोन पर बात कर अवैध अतिक्रमण को तत्काल रोके जाने एवं वैधानिक कार्यवाही किए जाने की शिकायत की । जिस पर नगर निगम प्रशासन एवं लेखपाल लाल जी द्वारा मौके पर पहुंच पर अवैध अतिक्रमण को रोकने एवं रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी देकर कार्य को रुकवाया और आगे निर्माण कार्य न करने पर रोक लगाई। सवर्ण युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद सिंह , प्रदेश संयोजक कैप्टन रविंद्र नाथ तिवारी , वीरेंद्र सिंह पूर्व महामंत्री , सतीश द्विवेदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने नगर निगम कार्यालय पहुंच कर नगर आयुक्त एवं तहसीलदार नगर निगम सविता शुक्ला आईपीएस से अवैध अतिक्रमण हटाने की लिखित शिकायत की ।
यही नहीं संगठन के पदाधिकारियों ने महापौर संयुक्ता भाटिया को भी लिखित शिकायत दिया है ।संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विनोद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व में कई बार जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त लखनऊ व तहसीलदार नगर निगम से भी शिकायत की ।।लेकिन अभी तक केवल कागजी कार्यवाही के अलावा और कुछ भी नहीं किया जा सका । प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल अवैध अतिक्रमण को हटाने एवं खसरा संख्या 41 जो कि तालाब में दर्ज है और को सुंदरीकरण कराए जाने का मांग नगर निगम से की है । खसरा संख्या 40 पर हो रहे अवैध अतिक्रमण और 41 पर मौके पर मौजूद दबंगों द्वारा अतिक्रमण को यदि एक माह में नहीं हटाया गया तो संगठन नगर निगम कार्यालय लालबाग में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगे।
