Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

पानी के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे सरना के युवा

बागेश्वर।

ग्राम सभा ओडलोहर के सरना तोक के युवा पीने के पानी की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने समस्या जिलाधिकारी को बताई। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे युवाओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को अपनी समस्या बताई। उनका कहना है कि उनकी ग्राम सभा ओडलोहान के सरना तोक में कुछ परिवारों के सामने पिछले दो साल से पानी की समस्या बनी है। उन्हें योजना से पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण ग्रामीणाों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें मीलों पैदल चलकर पानी जुटाना पड़ रहा है।
गांव में दो पेयजल योजनाएं काम कर रही है, इसके बाद भी कुछ परिवारों को योजना से महरूम रखा गया है। जल संस्थान को कई बार शिकायत भी कर दी, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। गोपेश्वर पेयजल योजना दो साल से बंद है। इस कारण प्रावि और राजूहा सरना में पानी का संकट बना हुआ है। इनता ही नहीं ग्राम सभा की बैठक में कई बार समस्या रखी गई, लेकिन नतीजा आज भी शून्य है। योजना की मरम्मत के लिए एक लाख की धनराशि भी गांव में आई। इसयके बाद भी उनके हलक सूखे हैं। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर 16 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में शिव सिंह समेत ग्रामीण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *