Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव

लखनऊ।

कई दिनों की उमस के बाद जब मंगलवार शाम को तेज बारिश से जहां राजधानी सराबोर हो गई तो वहीं दूसरी ओर मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव की स्थिति बन गई जिससे आवागमन में काफी दिक्कत होने लगी। इस बाबत उप्र फर्नीचर टेÑडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष इकबाल हसन ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जलनिकासी की व्यवस्था फैजाबाद रोड पर सही ढंग से नहीं होने के चलते अब दुकानों के अगल-बगल ही नहीं बल्कि भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पर आना-जाना भी दूभर हो गया है। कहा कि इसको लेकर कई बार नगर निगम की टीम को अवगत कराया गया मगर अभी तक किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई जबकि आगे पूरा बारिश का मौसम बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *