राजकुमार बने चुनाव प्रबंधन के जिला संयोजक
रायबरेली।
भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रबंधन विभाग का जिला संयोजक राज कुमार सिंह को बनाया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ही मात्र एक ऐसा राजनीतिक दल है जहां चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री और एक संत मुख्यमंत्री बन सकता है साथ ही प्रदेश व जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया कि मुझ जैसे समान्य कार्यकर्ता को संगठन की इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी । राज कुमार ने कहा कि इस जिम्मेदारी को मैं एक अवसर के रूप में देख रहा हूं लेकिन इस अवसर में भी चुनौती है । जिले की सभी सीटों पर कमल खिलेगा और 2022 में पुनः महराज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध और अपराधी मुक्त सरकार बनेगी। हरचंदपुर व सदर सीट पर प्रत्याशी का नाम पूछने के सवाल पर कहा कि प्रत्याशी तय करना प्रदेश नेतृत्व का अधिकार है जो भी प्रत्याशी आयेगा उसे जनता जनार्दन के आशीर्वाद से विधानसभा भेजने का कार्य किया जायेगा ।
