Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

18हजार नगदी के साथ छह जुआरी पकड़े

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पाली पोखरी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान सुरेश राम, राजेन्द्र लाल वर्मा, संजय पंत, जगदीश, मोहन सिंह देउपा व प्रियंक कुमार को जुआ खेलते हुए पाए गए। उनके पास से पुलिस को 18हजार रुपये व ताश की एक गड्डी भी बरामद हुई। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ भादवि की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है। टीम में अपर उपनिरीक्षक खीम राम, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, संतोष कठायत, भरत कुमार, हरिओम शर्मा, कांस्टेबल पंकज कठायत, विनोद जोशी व चालक आन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *