निर्धारित शुल्क से ज्यादा धनराशि लेने पर कठोर कार्यवाही : दिव्य कान्त
प्रयागराज।
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रयागराज मंडल दिव्य कान्त शुक्ल ने वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी मधूलिका सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर एक सप्ताह में जांच आख्या से अवगत कराने का निर्देश दिया है।
मामला है, राजकीय बालिका इण्टर कालेज कटरा, प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उप्र प्रयागराज की वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अग्रसारण एवं फार्म वितरण में निर्धारित शुल्क 206 रू. के स्थान पर एक हजार रूपये वसूले जा रहे थे। जिसकी जानकारी होने पर मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि यह अत्यंत गम्भीर प्रकरण है।
उन्होंने जांच अधिकारी नियुक्त कर कहा है कि अभ्यर्थियों का बयान लेते हुए एक सप्ताह के अंदर जांच आख्या से अवगत करायें। आख्या प्राप्त होते ही गुण-दोष के आधार पर सम्बंधित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।