हर रविवार मच्छरों पर वार, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ।
राजधानी में अब राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत महापौर कैम्प कार्यालय में मच्छर जनित रोग फाइलेरिया से संबंधित आई.ई.सी(इंफॉर्मेशन, एजुकेशन, कम्युनिकेशन) सामग्रियों का अवलोकन बुधवार को महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया।
इस अवसर पर महापौर ने आई.ई.सी का विमोचन करते हुए कहा की आगामी 22 नवंबर से 7 दिसम्बर तक जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू होने जा रहा है।आप सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही यह अभियान सफल हो पाएगा। महापौर ने आगे कहा कि इस अभियान के तहत एलबेंडाजोल और डाईइथाइल का र्बामजीन की गोली ए.एन.एम., आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकतार्ओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को खिलाई जाएगी। उन्होनें सभी सम्मानित पार्षदों एवं जनपद के सम्मानित नागरिकों से अनुरोध किया कि जब घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीमे दवा खिलाने के उद्देश्य से आयें तो उनका सहयोग करें।महापौर ने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई ये दवाएँ पूर्णतया नि:शुल्क है एवं पूरी तरह से सुरक्षित है। दो साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों को इस दवा का सेवन नहीं करना है। खाली पेट भी दवा नहीं खाना है।
अंत में महापौर ने फाइलेरिया से संबंधित आई.ई.सी. का विमोचत करते हुए कहा कि यथा संभव इन सूचनाओं को प्रचार-प्रसार से मच्छर जनित बीमारियों यथा डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया से बचाव किया जा सकता हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी ने हर रविवार मच्छरों पर वार स्लोगन पर विस्तार से चर्चा किया वहीं जिला स्वास्थ्य समिति, फैमिली हेल्थ इण्डिया-गोदरेज द्वारा संचालित एम्बेड परियोजना समन्वयक धर्मेन्द्र त्रिपाठी द्वारा स्लोगन हमारा संकल्प, डेंगू से मुक्ति, एक खुराक खायेंगे,फाइलेरिया को भगाएंगे के माध्यम से अपनी बात कही। उन्होंने इस संबंध में में क्या करें क्या ना करें एवं वायरस फैलाने वाले मच्छर कहां पनपते हैं इसकी जानकारी दी। मलेरिया निरीक्षक मनजीत कुमार यादव, क्षेत्रीय कार्यकर्ता राकेश कुमार के नेतृत्व में एन्टी लार्वा गतिविधियां आयोजित की गई।
