Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

पड़ोसी किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार
घर में अकेली देख किशोरी से जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया है कि 18 अक्टूबर 25 को वह तथा उनकी पत्नी कम्पनी में काम पर गये थे, घर में उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी अकेली थी। उसी दौरान उसी मकान में पड़ोसी किरायेदार राजकुमार ने उनकी नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तलाश के दौरान आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गैस प्लान्ट स्थित विजन रेजिन्स एण्ड रिसोल प्रा. लिमिटेड के सामने ग्राउण्ड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राजकुमार पुत्र संतराम निवासी नया गांव थाना शेरपुर जिला बिजनौर बताते हुए दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *