Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

खेत में रखवाली के लिए गए ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दल्लावाला गांव में खेत की रखवाली के लिए गए एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले आए, लेकिन बाद में हत्या की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला गांव निवासी 47 वर्षीय गौतम पुत्र मुरली सोमवार शाम रोजमर्रा की तरह खेत की रखवाली के लिए गया था। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार सुबह तक घर नहीं लौटा। इस पर उसका बेटा पड़ोस के एक बच्चे के साथ खेत पर पहुंचा और गौतम को आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर देखा कि वह खेत में पड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *