Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

विधायक ने किया मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ

नैनीताल।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को झड़गांव से तल्ली पोखरी-चैकसैदुला मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसी के साथ ही ग्राम सभा तल्ली पोखरी, उडारी, चैकसैदुला, मटेला के ग्रामीणों की सालों से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोग वर्षों से मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को मीलों दूर पैदल आना पड़ता है। विधायक कैड़ा ने मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने पर सांसद अजय भट्ट व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधान पुष्पा भट्ट, प्रधान शिव सिंह मटियाली, केएन जोशी, डुंगर ढोलगई, प्रधान मयंक कुड़ाई, प्रधान निर्मल मटियाली, गरीश पोखरिया, नंदन बिष्ट, दीपक कुड़ाई, ललित भट्ट, वासुदेव जोशी, संदीप कुमार, केशव भट्ट, गोपाल बिष्ट, रघुवीर मटियाली, लक्ष्मण लमगड़िया, नारायण दत्त त्रिपाठी, हयाद सिंह मटियाली, भुवन भट्ट, दीपक बर्गली, घनश्याम जोशी व खिमेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *