Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

मॉडिफाइड साइलेंसर वाली दो बुलेट बाइक सीज

भगवानपुर। पुलिस ने सड़क पर पटाखे छोड़ने और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर दो बुलेट सीज कर दी। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ युवक साइलेंसर में बदलाव कर पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। अभियान चलाकर पुलिस ने दोनों बाइकों को रोका। जांच में वाहन बिना रजिस्ट्रेशन, बिना हेलमेट और मॉडिफाइड साइलेंसर के पाए गए। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि दोनों बाइकों को सीज कर बाइक सवार युवकों को सख्त चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *