Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत मामले में केस

रुड़की

सड़क दुर्घटना में घायल की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मोहितपुर गांव निवासी सोबान अली ने तहरीर देकर बताया कि पिछले सप्ताह चुड़ियाला मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई घायल हो गया।

उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *