Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

रुड़की। भगवानपुर बाईपास मार्ग पर इमलीखेड़ा में स्वदेशी फार्मेसी के सामने वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति और उसकी पुत्री की मौत हो गई। उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर निवासी असलम (28) अपनी पत्नी रुखसार (26) और तीन बच्चों फरान (8), नवाजिश (5) और निस्बा (3) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में सलेमपुर गांव जा रहा था। इमलीखेडा-भगवानपुर बाईपास मार्ग पर स्वदेशी फार्मेसी के सामने किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
इस दौरान असलम और निस्बा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गम्भीर होने हायर सेंटर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। शवों को मोर्चरी भिजवाया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *