Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

चेकिंग के दौरान युवक चाकू सहित गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि ग्राम खाता खेड़ी के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित निवासी ग्राम पनियाली, रुड़की बताया। आरोपी को लिखापढ़ी के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *