Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

बिजली चोरी में व्यक्ति पर केस दर्ज

काशीपुर।

बिजली विभाग की टीम ने छापा मारकर एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। उपखण्ड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विद्युत वितरण खण्ड के उपखंड अधिकारी जगपाल सिंह ने टीम के साथ दढिय़ाल रोड स्थित ग्राम फसियापुरा में छापेमारी की। यहां मुकेश पुत्र हरि सिंह को एलटी लाइन में विद्युत मापक यंत्र से पहले कटिया डाल बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने मौके से कई मीटर विद्युत केबल भी अपने कब्जे में ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *