Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, केस दर्ज

रुद्रपुर

सितारगंज में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी के लिए कहने पर गाली-गलौज करने व धमकाने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सितारगंज निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वार्ड 8 निवासी वसीम ने उसे प्रेमजाल में फंसा कर शादी करने का झांसा दिया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात कहने पर उसने साफ इनकार कर दिया। साथ ही गाली गलौज और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *