फूलन देवी के साहसिक कीर्ति को पाठ्यक्रमों में सम्मिलित करें सरकार : जितेन्द्र
बरहज,देवरिया।
मछुआरा समाज ने पूर्व सांसद फूलन देवी की 58वीं जयंती मंगलवार को बरहज बस स्टैंड स्थित विजय कटरा में मनाया । इस दौरान फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया गया, जिसमें समाज के लोगों को शिक्षित और संगठित होकर अपने हक, अधिकार व न्याय के लिए आगे आने का आह्वान किया गया ।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि आत्म सम्मान और स्वाभिमान की प्रतीक हैं वीरांगना फूलन देवी । आए दिन बेटियों के साथ हो रहे जुल्मों सितम को देखते हुए सरकार को फूलन देवी के साहसिक कीर्ति को पाठ्यक्रमों में अंकित करना चाहिए ताकि देश की बेटियों में आत्म सम्मान जागे और वो अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने में खुद सक्षम हो सके ।
चिंतामणि साहनी ने कहा कि जब तक समाज में शोषण होता रहेगा, फूलन देवी जन्म लेती रहेंगी ।
रेल मंत्रालय के सदस्य अमरेंद्र गुप्ता ने कहा कि महिला अत्याचार के विरोध में फूलन देवी ने आवाज बुलंद करके समाज व देश की महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ जीने की राह दिखाईं हैं । इस दौरान एडवोकेट अर्जुन जायसवाल, राजकेश्वर निषाद, सूरज निषाद , सुभाष निषाद, प्रह्लाद यादव, राजेश जायसवाल, बृजभूषण यादव, मकरध्वज केशरी , नंदलाल प्रसाद, मुक्तिनाथ निषाद आदि उपस्थित रहे ।
