Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

लिब्बरहेड़ी उपद्रव मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रुड़की

मंगलौर पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। ग्राम लिब्बरहेड़ी में 8 जून को पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में हुए पथराव और हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक और वांछित आरोपी दानिश उर्फ मोहम्मद दानिश खान निवासी लिब्बरहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। इस उपद्रव में पुलिस पहले ही 8 लोगों को हिरासत में ले चुकी है और मुख्य आरोपी शमशाद को जेल भेजा जा चुका है। हत्या के प्रयास और बलवा जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज इस मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *