भारतीय संस्कृति को संजोने को ले किया कार्यक्रम
लखनऊ
भगवान भोलेनाथ के पवित्र माह सावन में मंगलवार को मिशन सशक्तिकरण संस्था द्वारा जहां एक ओर मजदूरी करने वाली अपने परिवार को पाल रही वहीं परिश्रमी कर्मठ महिलाओं को उनके मनोभावों का सम्मान करते हुए ,श्रृंगार का सामान देकर अपनी संस्कृति और परम्परा को संजोने का एक प्रयास कर रही है । वहीं दूसरी ओर मनभावन सावन पर आॅनलाइन आयोजनों के द्वारा विलुप्त होती लोक गीत परंपराओं को पुन: प्रचारित एवं प्रसारित करने का प्रयास कर रही है।विगत सप्ताह ऐसे ही सुंदर आयोजन किये गये । जिसकी अध्यक्षता शारदा सिंह ने की। डॉ ज्योत्सना सिंह एवं अपर्णा त्रिपाठी मासूम के संचालन में कार्यक्रम गतिमान रहा ।वाणी वंदना एवं बाबा भोलेनाथ के सुंदर गीतों से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। महिलाओं ने अपनी संस्कृति को संजोए हुए कजरी ,उठान,झूला, आदि कई गीत गाए तथा विभिन्न पारंपरिक गीतों पर नृत्य आदि की प्रस्तुति भी की। साधना मिश्रा लखनवी ने तीज त्योहार का महत्व बताते हुए सुंदर काव्य पाठ किया, डॉ सुधा मिश्रा की पति पत्नी की नोक झोंक भरी कजरी ने सबका मन आनंदित कर दिया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभा तिवारी, रश्मि लहर ,नीरजा नीरू, शिवनंदिनी , रजनी, सीमा शांडिल्य, डॉ रेनू मिश्रा, सीमा, दीपा भृगु दीप, आभा मिश्रा,अनीता त्रिपाठी, सुनीता , सुषमा सिंह,प्रियंका सिन्हा,एवं संतोष सिंह के गीतों ने पूरे समय मंच को बांधे रखा।
