UTTARAKHAND

रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह वितरित किये

देहरादून।

देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि समिति शहर में जरूरतमंदो सहित समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। गुरुवार को नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने 40 रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह वितरित किये। उन्होंने कहा कि विगत दिनों कोरोना काल में समिति ने रक्तदान शिविर का आयोजन का महत्वपूर्ण कार्य किया क्यों कि तब कोरोना संक्रमितों को रक्त की जरूरत थी। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने समिति द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों के बारे में अवगत कराया गया व कहा कि समिति का उद्देश्य सामाजिक कार्य करने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को एकजुट करना वह क्षेत्र की जनता की ज्वलंत मुद्दों का निस्तारण करना है। इस मौके पर समिति के सदस्य विनोद कंडारी, संरक्षक बिजेंद्र पुंडीर, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार, समिति महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीता पंवार, समाजसेवी मनीष गौनियाल, शूरवीर भंडारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय भंडारी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, रविंद्र कंडारी देवेंद्र बत्र्वाल, कीर्ति कंडारी, सचिव रणजीत चौहान, शोभन सिंह मेहरा, राजेंद्र कंडारी, चंद्रकला सयाणा, नरेंद्र पडियार, बिजेंद्र भंडारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *