बैठक में की समस्याओं पर चर्चा
चम्पावत
विकास खंड लोहाघाट के दूरस्थ दिगालीचौड़ में लोगों ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान किसानों ने बारिश न होने से सूखा, पानी की समस्या उठाते हुए राशन की मात्रा बढ़ाने और बैंक शाखा खोलने की मांग उठाई गई। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई। देवकी मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक राजेंद्र पुनेठा को किसानों ने समस्याएं बताई। यहां सुनीता देवी, पार्वती, ममता, गीता, कलावती दुर्गा, तारा, विमला गंगा, चंद्रकला, गोविंदी, लक्ष्मी, पार्वती आदि मौजूद रहीं।
