Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

अखिलेश करेंगे बाबा साहेब वाहिनी का गठन

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर सक्रिय करेगी और प्रदेश में बाबा साहेब वाहिनी का गठन करेगी. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, “संविधान निर्माता आ. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को सक्रिय कर असमानता-अन्याय को दूर करने व सामाजिक न्याय के समतामूलक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, हम उनकी जयंती पर जिला, प्रदेश व देश के स्तर पर सपा की ‘बाबा साहेब वाहिनी’ के गठन का संकल्प लेते हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *