शिकायत लेकर महिला पहुची थाने महिला दरोगा ने बदसलूकी करते हुए थाने से भगाया ।
लखनऊ।
पारा थाना क्षेत्र मे महिला को अकेली देख दबंगो ने छेडछाड शुरू कर दी महिला ने जब विरोध किया तो दबंगो ने महिला व उसके पति को धमकाने लगे, पीड़ित महिला जब शिकायत लेकर थाने गयीं तो यहाँ भी महिला के साथ बदसुलूकी की गयीं, थाने पर महिला दरोगा उल्टा पीड़ित महिला को ही धमकाते हुए थाने से बाहर कर दिया, महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से कर न्याय की गुहार लगाई है। पारा थाने के अन्तर्गत एक कालोनी मे रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति बीमार रहता है जिसके चलते महिला को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, आरोप है कि ससुर राम नयन, जेठ राजू व स्वतंत्र आए दिन अश्लील टिप्पणियाँ करने के साथ ही भद्दे भद्दे इशारे करते हैं जिसको लेकर उसने कई बार विरोध भी किया लेकिन हद तो तब हो गयीं जब रिश्ते का चचिया ससुर रसिक बिहारी बुधवार को कमरे में घुस आया और अश्लील हरकते करने लगा उसने शोर मचाया, शोर सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे पति आ गये तो रसिक मारपीट पर उतारू हो गया यहीं नहीं परिवार के अन्य लोगों ने आरोपी के पक्ष मे उतर आए और मामले को आगे न बढाने का दबाव बनाने लगे महिला ने विरोध किया तो पति समेत उसे घर से निकालने की धमकी देने लगे, शुक्रवार को महिला किसी तरह से पारा थाने शिकायत लेकर पहुँची तो थाने पर मौजूद महिला दरोगा रीना वर्मा का गुस्सा पीड़ित महिला पर फूट पड़ा और वह समझौता करने का दबाव बनाने लगी जब महिला नहीं मानी तो दरोगा ने महिला को थाने से भगा दिया, महिला ने दरोगा की करतूत की शिकायत इंस्पेक्टर से की तो उन्होंने मामले को देखने की बात कह थाने से टरका दिया।
महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की हैं।कमीश्नर ने कार्यवाही होने का आश्वासन दिया है।
