समाधान दिवस में कुल 146 प्रार्थना पत्र आये
बीकेटी !
राजधानी के तहसील बीकेटी में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की 11 शिकायतें विकास की 17 समाज कल्याण 4 अन्य 15 राजस्व विभाग के 99 शिकायतें प्राप्त हुए जिसमें से एक शिकायत का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया गया। बड़ी जुगोली लखनऊ की रहने वाली पुष्पा पत्नी राम सेवक ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 178 स्थित ग्राम चक बनकट परगना महोना तहसील बीकेटी में स्थित है जिस पर दया राम पुत्र बाबू ने अवैध कब्जा कर लिया है। ग्राम पंचायत पारा की प्रधान सहाना द्वारा प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उनके द्वारा मनरेगा कार्यों के अंतर्गत सड़क का निर्माण कराया जा रहा था जिसको गांव के दबंग व्यक्ति विनोद उर्फ लाला द्वारा रुकवा दिया गया है वही कुम्हरावा मंडल के भारतीय जनता पार्टी से अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हमीद खां ने प्रार्थना पत्र दिया है कि ग्राम अहमदपुर खेड़ा की कोटेदार रघुराना पत्नी परमेश्वर की सरकारी राशन की दुकान निरस्त किया जाए, उनके द्वारा कोरोना काल में सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं राशन में घोटाला किया गया है और जरूरतमंदों को मानक के हिसाब से राशन नहीं उपलब्ध कराया गया। तहसील समाधान दिवस में कुल 146 प्रार्थना पत्र आये, जिनमें से एक का निस्तारण तत्काल प्रभाव से कर दिया गया। पुलिस विभाग से ज्यादा प्रार्थना पत्र विकास विभाग से 17 समाज कल्याण विभाग के 4 व अन्य में 15 प्रार्थना पत्र तहसील समाधान दिवस में प्रस्तुत किए गए। तहसील समाधान दिवस में तहसीलदार बीकेटी आनंद तिवारी खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह व कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
