लायंस क्लब ने किया खिलाडिय़ों को सम्मानित
देहरादून
लायंस क्लब देहरादून हिमगिरी ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अनेक स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिद्धांत लखेड़ा(फुटबॉल), कुणाल चंदेला (क्रिकेट), मयंक कटारिया(बेसबॉल) व अनुराग सैनी (मैराथन) को क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के सुभाष रोड स्थित कार्यालय में सम्मानित किया। लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोना ने बताया कि क्लब उन सभी व्यक्तियों को भी प्रोत्साहित व सम्मानित करेगा। जिन्होंने चिकित्सा, शिक्षा, पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवा, पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नए मानक एवं आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर सीएयू सचिव महिम वर्मा, प्रवक्ता संजय गोसाईं, राजीव दत्ता एवं विजय गर्ग उपस्थित थे।
