Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

सपा प्रदेश सचिव कोे किया सम्मानित

 

जौनपुर

सम्राट अशोक क्लब भारत की जनपद शाखा के लोगों ने सोमवार को नगर के मियांपुर मोहल्ले में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनाये गये मनोज मौर्य को सम्मानित किया। इस मौके पर शाखा परिवार ने अंगवस्त्रम् के साथ माल्यार्पण किया। साथ ही सम्राट अशोक की लाट देकर सम्मानित किया। साथ ही श्री मौर्य को बधाई देते हुये समाजवादी पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद मौर्य, महासचिव शत्रुघ्न मौर्य, राष्ट्रीय संयोजक राजेश मौर्य, प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी संजीव मौर्य, अखिलेश मौर्य, मुन्ना लाल, राजकुमार, राम जियावन, डा. हरेन्द्र मौर्या, डा. राहुल यादव, अमित सोनकर, बसंतू मौर्या, अशोक कुमार कामता प्रसाद, दयाराम बौद्ध सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *