Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

बाजपुर में दूसरे दिन भी जारी रही छात्रों की भूख हड़ताल

काशीपुर

प्रथम वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का आमरण अनशन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारी छात्रों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी छात्र अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। बुधवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, छात्रनेता रितिक यादव, सचिन सिंह और आजम अपनी मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में ही आमरण अनशन पर बैठे थे। गुरुवार को अनशन जारी रहा। छात्रनेता रितिक यादव ने कहा कि कुमाऊं विवि छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। लंबे समय से प्रथम वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने या दो माह ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कराने की मांग की जा रही है। मौके पर दीपक चौधरी, दीपक पांडे, प्रिंस, हिमांशु, सत्यम, परमजीत, शिवम दिवाकर, विवेक जोशी, मंगत आदि छात्र मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *