Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

साबरी कोरोना मरीज के संपर्क में आने के बाद हुए क्वारंटीन

 

कुआलालंम्पुर

मलेशिया के प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब एक कोरोना मरीज के करीबी संपर्क में आने के बाद क्वारंटीन में चले गए हैं।

श्री याकूब के कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गयी। कार्यालय ने नहीं बताया कि वह कितने दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे या उन्होंने कोरोना वायरस की जांच करायी है या नहीं।

गौरतलब है कि इस्माइल साबरी ने इस माह की शुरूआत में ही देश के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने मुहीयीद्दीन यासीन का स्थान लिया है जिन्हें संसद में बहुमत हासिल नहीं हो पाया था।

 

RNS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *