Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

गजा के धौडोकीधार से पुरथुधार तक बनेगी सडक़, विधायक ने किया शिलान्यास  

नई टिहरी।

विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग अंतर्गत गजा मार्ग स्थित कर्णा देवी मंदिर से धौडोकीधार,रुणेसारी ,बदरगांव, पुरथुधार मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मोटर मार्ग निर्माण से करीब सात सौ की आबादी को लाभ मिल पायेगा। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने राज्य योजना के तहत 103 लाख की लागत से बनने वाले पांच किलीमीटर लंबे मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि मोटर मार्ग के अभाव में क्षेत्र के लोग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कहा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने इन गांवों को सडक़ से जोडऩे का वादा किया था। सडक़ निर्माण का कार्य जल्दी ही पूरा होगा और लोगों को पैदल दूरी नापने से निजात मिल सकेगी। कहा भाजपा सरकार ही विकास कार्यों को गति दे सकती है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। लोनिवि एई सतीश चन्द्र भट्ट ने बताया कि 2016 में मंजूर उक्त मार्ग को 2019 में वन विभाग से अनुमति मिलने बाद जून 2021 में द्वितीय चरण की मंजूरी मिली। करीब पांच साल बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। इस अवसर पर लोनिवि एसई जीसी आर्य, ईई डीपी आर्य, अश्वनी कुमार यादव, ललित मोहन गैड़ी, ग्राम प्रधान रीना देवी, पं. सुनील मिश्रा आदि मौजूद थे। सहित,बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *