Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम

फतेहपुर।

मलवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव के युवक की संदिग्ध मौत पर रविवार पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में पत्नी जहां मौत का कारण सर्पदंश बता रही है तो वहीं मृतक के मामा और गांव केे लोग इसे हत्या से जोड़ रहे हैं। शक की बिना पर ही पुलिस ने मृतक के पिता को हिरासत मंे ले रखा है।
जखनी के जगरूप के बेटे बृजेश (35) की शनिवार रात संदिग्ध मौत हो गई थी। रविवार को मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। संदिग्ध मौत को लेकर परिवार और पड़ोस में अलग-अलग बात की जा रही है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के मामा जगदीश ने बताया कि भांजे की हत्या की आशंका है। जबकि मृतक की पत्नी मौत को सर्पदंश करार दे रही है। मामा की दलील को गांव वालों से भी तवज्जो मिल रही है। पुलिस ने जगरूप को हिरासत में लिया है। थानेदार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *