Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

बमों के साथ वांछित गिरफ्तार

फतेहपुर।

खागा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार की सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़े वांछित अभियुक्त को बमों के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार यादव अपने हमराही सिपाहियों के साथ वांछित अभियुक्तों की टोह में गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर ईंट गांव तिराहे के पास से गुड्डू उर्फ सोहेल पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी बहलोलपुर ऐलई थाना खागा को चार जिंदा देशी बमों के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही करते हुये न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *