Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई

विकासनगर।

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में हिंदी भाषा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने छात्रों को शुद्ध हिंदी भाषा के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अतर सिंह चौहान ने छात्रों को बताया कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं संस्कृति भी है। हमें इसकी प्रगति, व्यवहार और प्रचार प्रसार का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें कई भाषाओं का ज्ञान हो यह अच्छी बात है, लेकिन हमें मातृभाषा को सबसे अधिक प्यार करना चाहिए। शिक्षिका सुषमा खत्री ने छात्र-छात्राओं को बताया कि देश को आजाद कराने में हिंदी की अहम भूमिका रही। हमें प्रयास करना चाहिए कि हिंदी भाषा को रोजी रोटी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि दूसरी भाषा को गाली देकर हिन्दी का सम्मान नहीं बढ़ाया जा सकता है। विद्यालय के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने हिंदी के प्रचार प्रसार और शुद्ध हिंदी के प्रयोग का संकल्प लिया। इस दौरान अंजू श्रीवास्तव, संगीता रयाल, सचिन असवाल, सुधीर सेमवाल, सुदर्शन चमोली, हेमंत शर्मा, मनोज देवशाली, भानु सकलानी, देवेंद्र चौहान, संतोष बुड़ाकोटी, विनय कुमार, शंकुतला, संतोषी, सुदर्शन चमोली प्रवक्ता जीव विज्ञान, विनीत भंडारी सहायक अध्यापक, हेमंत शर्मा सहायक अध्यापक हिंदी, मनोज देवशाली प्रवक्ता अर्थशास्त्र, भानु सकलानी प्रवक्ता भौतिक, देवेंद्र चौहान सहायक अध्यापक गणित, संतोष बुढ़ाकोटी सहायक अध्यापक गणित, कलारिकल विनय कुमार, परिचारक शकुंतला संतोषी, प्रिया बिष्ट, पूजा थापा, अंतरा, अक्षा, रुक्मणी, अनु कुमार, ऋषभ, अनामिका, प्रीति, रंजीता, किरन, रेशमा, दुर्गा, आंचल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *