Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

शहर में बढ़ते अपराध और लूट की घटना से लोगो मे दहशत

रायपुर,

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐश्वर्य विंडमिल इलाके में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है।
गैस एजेंसी के मैनेजर से पैसों से भरा बैग लूटकर बाइक सवार 3 अज्ञात लुटेरे फरार हो गए. लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही खमारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
घटना से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है। लगातार आपराधिक मामले में बढ़ोतरी से लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक, घटना खम्हारडीह इलाके में ऐश्वर्या विंडमिल के पास तकरीबन 11 बजे आस-पास की है. रायपुर गैस एजेंसी के मैनेजर सुरेंद्र पाल सिंह एजेंसी मालिक के घर से 1 लाख 82 हजार रुपए बैग में लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था. इस बीच रास्?ते में बाइक सवार 3 अज्ञात लुटेरों ने जान से मारने की धमकी देकर पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची गई है. पीडि़त से पूछताछ के बाद आस-पास के सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने शहर के कई इलाकों में नाकेबंदी कर आरोपियों के तलाश शुरू कर दी है।
वर्सन
इलाके के सीसी टीवी फूटेज खंगाली जा रही है। पीडि़त के मुताबिक आरोपियों की संख्या तीन है। पूरे शहर में पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *