दुर्ग-पुरी स्पेशल ट्रेन में एक फेरे के लिए एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा
रायपुर,
दुर्ग-पुरी के मध्य चलने वाली दुर्ग-पुरी-दुर्ग स्पेशल ट्रेन में एक फेरे के लिए एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दी जा रही है।
रेल मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध करने हेतु दुर्ग-पुरी दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा के साथ गाड़ी पुरी से 09 सितम्बर को तथा दुर्ग से 10 सितम्बर को चलेगी।
