पीडित परिवार को न्याय न मिलने पर कांटा हंगामा
अमेठी।
कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव के कई परिवार महिला, पुरुष, बच्चे व मवेशी सहित कोतवाली पहुंच कर हंगामा काटने लगे। कोतवाली पहुंचे लोगों ने गांव के ही एक प्रभावशाली परिवार पर माँ व बहन की भद्दी भद्दी गाली के साथ जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाया। यही नहीं पीड़ित दलितों ने बहन बेटियो का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पीडितो की माने तो इससे पहले भी कई बार शिकायत की गयी है। पीड़ित बसन्त लाल व संतराम सहित दर्जनों की संख्या में पहुँचे लोगों ने अपनी पीड़ा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने एवं जान माल के साथ बहन बेटियों की सुरक्षा की मांग की।
