नवीनीकरण भर्ती प्रशिक्षण और आगामी त्यौहारों में ड्यूटी चर्चा हुई
गोरखपुर।
नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश ने कहा कि संगठन एक सतत् चलने वाली प्रक्रिया है। जब दो या दो से अधिक व्यक्तियों का एक सामान्य लक्ष्य हो सहकारिता और सामंजस्य की भावना हो तभी संगठन का निर्माण होता है। समूह में रहकर व्यक्ति का निजी विकास तो हो सकता है, परन्तु संगठन में निजी विकास या स्वार्थ का कोई स्थान नहीं होता। यहां टीम भावना की अभिव्यक्ति अहम होती है। वह आज नागरिक सुरक्षा सभागार में गोरखनाथ प्रखंड की बैठक में उपस्थित वार्डेनों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कहा कि हमे सांगठनिक कार्यों में शारीरिक रूप से ही नहीं वरन् मानसिक एवं बौद्धिक रुप से भी उपस्थित होना चाहिए। हमें गर्व है कि हम नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्य हैं, हमारा लक्ष्य नागरिक सुरक्षा के उद्देश्यों को प्राप्त करना होना चाहिए।गोरखनाथ प्रखंड के सहायक उप नियंत्रक बनवारी लाल ने सुझाव दिया कि प्रत्येक पोस्ट की बैठक उसकी संख्या के अनुसार निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित किया जाना चाहिए। यानि दस तारीख तक सभी पोस्ट की बैठकें समाप्त हो जायें। तदुपरांत प्रखंड और नगर स्तर की बैठक आयोजित किया जाना चाहिए।संचालन करते हुए कार्यवाहक डिवीजनल वार्डेन राजेश चंद्र चौधरी ने कहा कि बहुत ही जल्द प्रखंड की लक्ष्य की पूर्ति करते हुए रिक्त पदों पर वार्डेनों की तैनाती कर दी जाएगी। साथ ही नवीनीकरण एवं प्रशिक्षण की कारवाई को भी शीघ्रता प्रदान की जाएगी। आज के बैठक में पोस्ट वार्डेन और डिप्टी पोस्ट वार्डेन कि उपस्थित कम होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज की बैठक पोस्ट वार्डेन डिप्टी पोस्ट वार्डेन महोदय को बैठक में अनिवार्य रुप से आना था।
बैठक को डिविजनल वार्डेन (नगर स्तर) नैय्यर आलम कार्यवाहक डिप्टी डिवीजनल वार्डेन डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव स्टाफ आफिसर डा. विजय श्रीवास्तव आई.सी.ओ.शैलेश कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया।बैठक में पोस्ट वार्डेन जी.एन.08 चिरंजीव सिंह रेखी पोस्ट वार्डेन-जी.एन.2/मीडिया प्रभारी डा.अमरनाथ जायसवाल पोस्ट वार्डेन-06 विजय कुमार पाठक डिप्टी पोस्ट वार्डेन जी.एन.08 विकास कुमार श्रीवास्तव,डिप्टी पोस्ट वार्डेन-जी.एन.5 संजय चौधरी डिप्टी पोस्ट वार्डेन जी.एन.4 रमाशंकर यादव डिप्टी पोस्ट वार्डेन जी.एन.1संजय कुमार श्रीवास्तव सेक्टर वार्डेन केशव मेहरोत्रा नीलू भारती स्नेहा कुमारी इमामुद्दीन आदि उपस्थित रहें।