Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWSUTTAR PRADESH

1250 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार

हमीरपुर 24 मार्च (आरएनएस)। थाना मौदहा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्ता फूल कुंवर पत्नी कामता प्रसाद प्रजापति निवासी मुहल्ला उपरौस तहसील के सामने कस्वा मौदहा थाना मौदहा जनपद हमीरपुर को मुहल्ला उपरौस कस्बा व थाना मौदहा जनपद हमीरपुर से मय 1250 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुअसं. 87/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मौदहा जनपद हमीरपुर पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बाबूराम शुक्ला, कांस्टेबल विमलकांत, महिला कांस्टेबल अनुप्रिया सिंह थाना मौदहा जनपद हमीरपुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *