Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

शहीद दिवस का हुआ आयोजन

हमीरपुर

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत गांधी स्मारक पार्क में शहीद दिवस-स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव की शहादत दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पर जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी विकास मिश्रा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों को दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण करते हुए उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को एक साथ फांसी दी गयी थी। उन्ही की याद में आज शहीद दिवस का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि भगत सिंह ने दिल्ली की सेन्ट्रल असेम्बली में बम विस्फोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के विरूद्ध खुले विद्रोह को बुलन्दी प्रदान किया। इसी के साथ राजगुरू ने साण्डर्स का वध करने में भगत सिंह व सुखदेव का पूरा साथ दिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति की आज भी आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी विकास मिश्रा, अधिशासी अधिकारी पवन प्रकाश पाठक ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा संगीत के माध्यम से देश भक्ती गीतों का गायन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जलीस खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश, अधिशासी अधिकारी पवन प्रकाश पाठक, अधिशासी अभियंता सुमित व्यास, परियोजना अधिकारी (डूडा) सुधीर कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *