डीएम ने कामता प्रसाद इण्टर कांलेज सुमेरपुर में चल रही परीक्षा में का लिया जायजा
हमीरपुर
जिलाधिकारी डा. चंद्र भूषण त्रिपाठी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से आज हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा की व्यवस्थाओं का श्री कामता प्रसाद इण्टर कांलेज सुमेरपुर में संचालित परीक्षा का भ्रमण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बोर्ड से जारी निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाए। उन्होने संबन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में आने जाने वालों पर कडी नजर रखे कही किसी प्रकार की कोई लापरवाही न होने पाये।
