Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने किया  बजरंग बली की जयकारों का उद्घोष

रुद्रपुर। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से उत्साहित कांग्रेसी गदा लेकर मुख्य चौक पर जश्न मनाने पहुंचे। हाथों में गदा लिए उपनेता सदन भुवन कापड़ी के संग कांग्रेसियों ने बजरंग बली की जय के नारों का उद्घोष किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरण भी किया। मुख्य चौक पर एकत्र होकर कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। विधायक भुवन कापड़ी ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया। नगर अध्यक्ष कांग्रेस रवीश भटनागर ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। 2024 में लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। मुख्य चौक पर जयकारा वीर बजरंगी, हर-हर महादेव के नारे लगाए गए। नासिर खान ने कहा की सांप्रदायिकता एवं जातिवाद का जहर भाजपा ने घोला था। इसका मुंहतोड़ जवाब कर्नाटक की जनता ने मत से दिया है। राशिद अंसारी ने कहा कि देश में जनता मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान हैं। इसके चलते अब जनता का मोह भाजपा से भंग होने लगा है। इस दौरान राजकिशोर सक्सेना, अराफात,कमल असवाल, भरत पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *