पौधे रोपित कर माँ अन्नपूर्णा रसोई की रखी नींव
हरदोई,
लगातार 6 वर्षो से हर ज़रूरतमन्दों का सहारा बन रही सामाजिक संस्था भारतीय रोटी बैंक चाहे ज़रूरतमन्द बेटी की शादी हो या किसी ठंड में ठिठुरते जरूरमंद को कम्बल की दरकार हो भूखे को खाना खिलाना तो जैसे आदत में शुमार हो गया हो, इसी क्रम में भारतीय रोटी बैंक ने हरदोई में 365 दिन ज़रूरतमन्दों में नि:शुल्क भोजन वितरण का बीड़ा उठाया है।
शहर के जिला चिकित्सालय के बाहर मां अन्नपूर्णा रसोई लगभग बनकर तैयार है आज उसकी नीव रखने के तहत संस्था के सदस्यों द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम 11 पौधे रोपित कर सम्पन्न किया गया।
इस मौके पर संस्थापक अरुणेश पाठक ने बताया कि बहुत जल्द संस्था द्वारा मां अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत की जाएगी जहाँ हर ज़रूरतमन्द को नि:शुल्क भोजन वितरण किया जाएगा। जैसा कि भारतीय रोटी बैंक का सपना है कि भूखा न रहे कोई अपना अब वो सपना निश्चित ही साकार होने को अग्रसर है।
इस मौके पर रीना जायसवाल,सरोज चौरसिया,पुष्पा अग्निहोत्री, आलोक गुप्ता, सोमनाथ गुप्ता, आरके मेडिकल स्टोर के संचालक शिवम गुप्ता, सुनैना शिवम गुप्ता, इंजी नृपेंद्र सिंह, कर्ण सिंह राणा, मधुरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
