Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

धोखाधड़ी में शामिल रहे दूसरे लोगों की पुलिस को तलाश

मथुरा,

जेवर में एयरपोर्ट, फिल्म सिटी तथा प्लेटों के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिरों ने अपने एकाउण्ट में रुपये ट्रान्सफर करा लिए थे, किसी तरह का कोई काम नहीं होने पर जब पीडि़त ने पैसे वापस मांगे तो पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। इस  सम्बन्ध में 24 दिसंबर 2021 को पुन्नी पुत्र रामशरन निवासी श्रीजी पुरम कालोनी सुनरख रोड थाना वृन्दावन की शिकायत पर वृन्दावन थाने पर धारा 406, 420 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन ने इसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। टीम ने सोमवार को आरोपित निर्मल कुमार गोयल पुत्र सतीशचन्द्र गोयल निवासी मोहल्ला सराय नैमसिंह कस्बा व थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर को एक चाकू के गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *