Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

नए छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित  

विकासनगर।

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्रों और प्राध्यापकों ने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की संस्कृति से रूबरू कराया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने कहा कि इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के कई आयाम खुल जाते हैं। युवाओं को अपनी रूचि के अनुसार विषयों का चयन करना होता है, जिससे उन्हें भविष्य की राह चुनने में आसानी हो सके। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों की संस्कृति से तालमेल बिठाना छात्रों की पहली प्राथमिकता होती है। इन संस्थानों में सभी छात्र-छात्राओं को विश्व स्तरीय शिक्षा दी जाती है, जिससे कि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौड़ में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाओं को संचालन भी किया जा रहा है। महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के लिए सभी आवश्यक संसाधन मौजूद हैं, जिससे कि छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सके। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार होने की सलाह दी। प्राचार्य ने छात्रों को महाविद्यालय की पत्रिका, परिचय पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान संगीता, अर्चना, महक, उदय वर्मा, राज वर्मा, डा. जितेंद्र दिवाकर, डा. संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *