Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

राहुल और प्रियंका लखीमपुर पहुंचे

लखनउ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लखीमपुर जाने को लेकर गतिरोध खत्‍म हो गया है। पहले मनाही, फिर इजाज . इसके बाद एयरपोर्ट पर गाड़ी और रूट को लेकर जद्दोजहद। राहुल के सीतापुर से होते हुए लखीमपुर जाने को लेकर बुधवार को सुबह से सियासी हलचल मची रही। राहुल ने सुबह दिल्‍ली में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर तानाशाही और किसानों को कुचलने का आरोप लगाया। इसके बाद दिल्‍ली हवाई अड्डा पहुंच गए। यूपी सरकार ने हवाई अड्डे पर राहुल को रोकने का अनुरोध किया था इसलिए वहां सीआईएसएफ ने उन्‍हें रोक लिया। लेकिन कांग्रेस नेताओं के बोर्डिंग पास दिखाने और कड़ी आपत्ति करने के बाद एयरपोर्ट अर्थारिटी ने उन्‍हें लखनऊ की फ्लाइट लेने की इजाजत दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *