Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

कवर्धा में हुई हिंसक वारदात में अब तक 93 लोगों की हुई गिरफ्तारी

कवर्धा, ।

कवर्धा में हुए हिंसक घटना के मामले में जांच में अब तक 93 लोगों की गिरफ्तारी हुई है 172 लोगों की पहचान हो चुकी है वहीं आईजी एसपी और कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि तमाम वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है  सभी  सबूतों के आधार पर कार्यवाही की जा रही है दोषी व्यक्ति जो भी हो किसी समुदाय या पार्टी का क्यों ना हो कार्यवाही नहीं रुकेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि कुछ व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य लोगों के द्वारा झूठी खबर फैलाने वाले की पहचान हो गई है व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब और फेसबुक जैसे तमाम सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काने या उत्तेजित करने के लिए वीडियो फोटो वायरल करने वालों पर कार्यवाही करने की तैयारी पुलिस कर रही है साथ ही पुलिस ने जनता से अपील की है कि भड़काऊ मैसेज और फोटो वीडियो को वायरल ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *