Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

भीमताल से कांग्रेसी कल हल्द्वानी के लिए कूच करेंगे

नैनीताल।

नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि 18 अक्तूबर को हल्द्वानी प्रस्तावित विजय शंखनाद संकल्प जनसभा कार्यक्रम में भीमताल विधानसभा क्षेत्र से भी भारी संख्या में कांग्रेसी कूच करेंगे। बैठक में तय किया गया कि कांग्रेसी अपने वाहनों और महिलाएं व सीनियर कार्यकर्ताओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। कार्यकर्ताओं से 18 की जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। सुबह 11 बजे हल्द्वानी रामलीला मैदान में मौजूद होना है। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी, चेयरमैन देवेंद्र चनौतिया, वरिष्ठ कांग्रेसी पुष्कर मेहरा, नीरज कुमार, हेमा परगाई, आशा आर्य, सतीश लाल वर्मा, विपिन सनवाल, भूपेंद्र कनौजिया, रामपाल गंगोला, पवन जोशी, विजय नेगी, निर्मला आर्य, रीना आर्य, वीरेंद्र मेहरा, विपिन चंद्रा, दानिश खान, प्रवीण पांडे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *