Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

भरत मिलाप पर सील होंगी सीमाएं,रूट डायवर्जन

जौनपुर।

मुंगराबादशाहपुर  का दो दिवसीय ऐतिहासिक भरत मिलाप 21 व 22 को सकुशल संपन्न कराने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने दलों व चौकीयों के अध्यक्षों के बीच बैठक आयोजित किया। जिसमें मेले पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य मार्ग पर जो विद्युत तारे लटक रही थी उन्हें ऊपर करने तथा मेले पर शाम 6  बजे से सुबह 6  बजे तक विद्युत आपूर्ति देने का एसडीओ राहुल कुमार ने दिशा निर्देशित किया। थाना प्रभारी सदानंद राय को निर्देश दिया कि टर्निंग पॉइंट पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 21 व 22 के मेले पर कई थाने के एसओ पीएससी ट्राफिक पुलिस मेले की निगरानी करेंगी। और मेले की रात मेला क्षेत्र की सीमाएं सील होंगी ,कई रूटों को डायवर्जन किया जाएगा। जिसमें मेले के 2 दिन पहले 19 अक्टूबर से ही भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। जिसमें छोटी गाड़ियों को मुंगरा बादशाहपुर व गजराजगंज तिराहे से रूट डायवर्जन किया जाएगा। जो 21 अक्टूबर को मेले के दिन दोपहर    के बाद पूरी तरीके से सील कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने बरना, प्रतापपुर, मछलीशहर, जंघई, इटहरा हाईवे, सतहरिया, नईबाजार व गोविंदासपुर से रूट डायवर्जन किया जाएगा। भरत मिलाप की रात मेले की ओर आने वाले वाहनों को दूर ही रोक दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *